मेरठ, जुलाई 3 -- राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया ने पार्टी के नव नियुक्त संसदीय बोर्ड अध्यक्ष केसी त्यागी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति, किसान, नौजवान और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। रणवीर दहिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह द्वारा केसी त्यागी को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जाना दूरदर्शी निर्णय है। उन्होंने विश्वास जताया कि केसी त्यागी के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन और अधिक मजबूत होगा। दहिया ने केसी त्यागी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प...