हापुड़, मार्च 23 -- जेडीयू छोड़ राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए केसी त्यागी का गढ़ के लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शीघ्र ही गढ़ आने की बात कहीं है। जेडीयू के कद्दावर नेता एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी ने अब जदयू का दामन छोड़ रालोद का दामन थाम लिया है। इसपर त्यागी समाज के बार के पूर्व सचिव हिमांशु त्यागी, प्रशांत त्यागी, हरिराज त्यागी आदि दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने केसी त्यागी को फूलों का गुच्छ देकर बधाई दी। इस मौके पर केसी त्यागी ने कहा कि उनका गढ़मुक्तेशर से काफी लगाव है शीघ्र ही वह गढ़मुक्तेश्वर में आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.