औरंगाबाद, फरवरी 26 -- दाउदनगर प्रखंड कृषि कार्यालय में गुरुवार को किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केसीसी शिविर आयोजित किया गया, लेकिन सरकारी प्रयासों के बावजूद अधिकांश बैंकों की अनुपस्थिति से शिविर का अपेक्षित लाभ किसानों को नहीं मिल सका। शिविर में एलडीएम द्वारा सभी बैंकों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था, इसके बावजूद केवल मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की दाउदनगर लाल मार्केट, अरई तथा बल्महा शाखाओं के प्रतिनिधि ही पहुंचे। कई किसान अपने आवेदन और दस्तावेज लेकर शिविर में पहुंचे थे, परंतु संबंधित बैंक कर्मियों के नहीं रहने से कुछ किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि उपस्थित तीन बैंकों के लिए लगभग 30 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें अग्रसारित किया जा रहा है और पत्र के माध्य...