रांची, मई 7 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को किसान क्रेडिट कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को केसीसी ऋण लेने और समय पर चुकता करने की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ऋण माफी से जुड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया को भी किसानों को समझाया गया। उप परियोजना निदेशक आत्मा के सप्तमी झा ने किसानों को खेतों में फसल बोआई के दौरान संतुलित उर्वरक के उपयोग की सलाह दी। उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए किसानों को सजग रहकर लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने पर जोर दिया। कार्यक्रम में एलडीएम जेपी सोरेंग, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रांची सुश्री पम्मी, मुखिया राजन किस्पोट्टा, बीटीएम सुमन बारला, विनय उरांव, सभी बैंक प्रबंधक सहित दर्जनों किसान और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- ऋण शिविर का आयोजन...