बक्सर, मार्च 11 -- फोटो डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में बुधवार को बीडीओ संदीप कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई ।जिसमें आगामी 13 मार्च को आयोजित होने वाले केसीसी कैम्प को सफल बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में बीडीओ ने कहा कि आयोजित होने वाले शिविर में अधिक से अधिक किसानों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री उद्यमी योजना के पात्र लाभुकों को समय से लोन उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में डीडीएम नाबार्ड सतीश कुमार, कृषि समन्वयक राजीव कुमार, प्रखण्ड के विभिन्न बैंकर्स शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.