चंदौली, मई 15 -- चंदौली, संवाददात जिले के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले में केसीसी संतृप्तिकरण महा अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 15 मई से 31 मई तक विकासखंड स्तर पर आयोजित होगा। जिला अग्रणी प्रबंधक सुनील कुमार भगत ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न बैंक शाखाएं किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा इससे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी देंगी। साथ ही, पशुपालन एवं फसली ऋण खातों के नवीनीकरण पर भी विशेष जोर रहेगा।इस अभियान के अंतर्गत किसानों को समय से फसली ऋण चुकाने पर मिलने वाले ब्याज अनुदान की जानकारी भी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- सीएम युवा उद्यमी योजना से खुलेंगे रोजगार के नए अवसर इसके अलावा, उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति भी जागरूक किया ज...