रांची, अप्रैल 23 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित केसीसी कैंप में 16 किसानों ने आवेदन दिया। इसमें दो आवेदनों को रद्द कर दिया गया, जबकि 14 किसानों के आवेदन स्वीकृत कर संबंधित बैंक को भेजा गया है। आगामी 7 मई को पुनः प्रखंड मुख्यालय में केसीसी कैंप लगाया जाएगा। किसानों को केसीसी के लिए जमीन का रसीद, आधार कार्ड, वंशावली, वोटर कार्ड, पैन कार्ड की छाया प्रति और दो पासपोर्ट फोटो के साथ कैंप में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। कैंप में कृषि पदाधिकारी हेमंक एक्का, बीटीएम सुमन बारला, एसबीआई, यूबीआई, ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक के प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन? क्या इसके बिना नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...