लखनऊ, जून 12 -- सीबीआई लखनऊ की टीम ने बहराइच के नानपारा गुरुघुट्टा स्थित इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक और एक अन्य को 5000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। स्थानीय निवासी एक व्यक्ति ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।सीबीआई को शिकायत मिली थी कि शाखा प्रबंधक ललित मोहन किसान क्रेडिट कार्ड मंजूर करने के लिए रिश्वत मांग रहा है। इस शिकायत पर शुक्रवार को लखनऊ की टीम नानपारा गुरुघुट्टा स्थित इंडियन बैंक शाखा पहुंची। बैंक में दैनिक वेतनभोगी के रूप में काम कर रहे दलाल को धरदबोचा।आरोप है कि दलाल शिकायतकर्ता से रिश्वत के पांच हजार रुपये ले रहा था। अभियुक्त शाखा प्रबंधक के साथ उसकी मिलीभगत थी। सीबीआई ने ब्रांच मैनेजर ललित मोहन तथा दलाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई आगे...