प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 23 -- विकास भवन सभागार में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत बैंक समन्वित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति अपेक्षित नहीं मिलने पर सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बैठक में सीडी रेशियो एवं प्राथमिक क्षेत्र के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की। जिन बैंकों का ऋण जमा अनुपात 40 प्रतिशत से कम मिला उन्हें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करने व गुणवत्तापूर्ण लोन वितरण के माध्यम से सीडी रेशियो को न्यूनतम 40 प्रतिशत तक लाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से छोटे लोन अधिक संख्या में वितरित करने का निर्देश दिया। सीएम युवा उद्यमी, स्वयं सहायता समूह (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.