पूर्णिया, फरवरी 28 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय जलालगढ़ में किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केसीसी कैंप का आयोजन किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलेश मिश्रा ने बताया कि यह कैंप बिहार के सभी प्रखंडों में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 13 मार्च 2026 को भी राज्य के सभी प्रखंडों में इसी तरह का कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को कम ब्याज दर पर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वे खेती से जुड़ी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को जमीन की रसीद, स्वयं के नाम का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा एलपीसी (लगान रसीद) की आवश्यकता होती है। सभी आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति संलग्न कर आवेदन प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.