मोतिहारी, अप्रैल 17 -- तुरकौलिया। तुरकौलिया स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण लेकर वर्षों से बकाया नहीं चुकाने वाले करीब 400 किसानों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बैंक द्वारा इन डिफॉल्टर किसानों के विरुद्ध नीलाम पत्र वाद दर्ज कराया गया है। इस मामले में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी सह डीएओ के न्यायालय ने संबंधित किसानों को नोटिस जारी करते हुए 30 अप्रैल तक कोर्ट में उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि ये सभी किसान करीब 15 वर्ष पूर्व लिए गए केसीसी ऋण का भुगतान अब तक नहीं कर पाए हैं। बैंक के अनुसार, इन किसानों पर लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की बकाया राशि है। जिन किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, उनमें हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी कमल प्रसाद, नसीम आलम, ...