गढ़वा, जून 19 -- मेराल, प्रतिनिधि। जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड सभागार में केसीसी ऋण सशक्तिकरण अभियान का आयोजन प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में सीएफएल को-ऑर्डिनेटर गुरुदेव विश्वकर्मा प्रशिक्षिका अंजू कुमारी ने किसानों को केसीसी से संबंधित दी। मौके पर उपस्थित शाखा प्रबंधक निकेत कुमार ने कहा कि सभी किसानों को सरकार की ओर से ब्याज में छूट दी जाती है। किसान के लिए गए ऋण को समय-समय पर अद्यतन करते रहना जरूरी होता है, ताकि उनका सिविल स्कोर बना रहे। उन्होंने किसानों से कहा कि अपने एंड्रॉयड मोबाइल सेट से कृषि एप डाउनलोड कर स्वयं केसीसी ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीओ यशवंत नायक ने बताया कि कृषि ऋण के लिए ऑनलाइन रसीद की आवश्यकता पड़ती है तो डायरेक्ट किसान स्वयं उनके कार्यालय आकर संपर्क करें। किसी बिचौलिया ...