केसीसी ऋण जमा न करने पर भूमि कुर्क
आजमगढ़, मई 21 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। किसान क्रेडिट कार्ड से लिया गया ऋण जमा न करने पर गुरुवार को बैक कर्मियों के साथ तहसील प्रशासन ने सरवनपुर गांव में पहुंच कर बकाएदार की भूमि कुर्क की। कुर्क भूमि पर तहसील प्रशासन ने लाल झंडी लगा दी। तहसील क्षेत्र के सरवनपुर गांव निवासी राम कुमार पाठक ने किसान क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये ग्रामीण बैंक की शाखा बूढ़नपुर से लोन लिया था। ऋण का पैसा जमा न करने पर बैंक से आरसी जारी की गई थी। गुरुवार को बूढ़नपुर की नायब तहसीलदार वंदना वर्मा ने बैंक अधिकारियों के साथ सरवनपुर गांव निवासी राम कुमार पाठक की भूमि को कुर्क कर लिया। कुर्क की गई भूमि पर प्रशासन ने लाल झंडी लगाकर उसका सीमांकन कर दिया। इसी क्रम में नायब तहसीलदार ने एक लाख रुपये के अन्य बकाएदारों में धनघटा गांव निवासी श्याम बिहारी, बासदेव, शेरवां गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.