केसीसी अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय शिविर का आयोजन
हजारीबाग, मई 14 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। जिला कृषि पदाधिकारी हजारीबाग के पत्रांक 617 दिनांक 22 अप्रैल 2026 के आलोक में केसीसी अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय शिविर का आयोजन प्रखंड सभागार भवन में प्रमुख फुलवा देवी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर का संचालन प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी भास्कर राज ने किया। बैठक में एलडीएम किशोर कुमार ने आगामी खरीफ फसल को लेकर किसान मित्रों एवं जेएसएलपीएस सदस्यों को अधिक से अधिक किसानों का केसीसी प्रपत्र भरवाने का निर्देश दिया। साथ ही बैंक कर्मियों को भी अधिक से अधिक किसानों को कृषि ऋण स्वीकृत करने की बात कही गई। शिविर में किसानों को रासायनिक उर्वरकों का संतुलित एवं अनुशासित मात्रा में उपयोग करने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- विशेष शिविर में किसानों को बांटे गए केसीसी पासबुक, ब्याज मुक्त ऋण की जानकारी अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.