कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता रिवर्स ग्रुप की ओर से इंटर एकेडमी फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में केसीसीसी ने आरपीसीए को 167 रन से पराजित किया। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर हुए मैच में केसीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में तीन विकेट पर 220 रन बनाए। टीम की ओर से कृष्णा यादव ने 104 रन की शतकीय पारी खेली। उत्कर्ष यादव ने 39 रन व गौरांग सिंह ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में करन सिंह ने चार, तनय, व मयंक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी आरपीसीए की पूरी टीम 15.3 ओवर में महज 53 रन पर सिमट गई। यह भी पढ़ें- डायमंड क्लब ने खांडेकर एकेडमी को 7 विकेट से हराया टीम की ओर से यशोवर्धन ने दस रन बनाए। गेंदबाजी में अथर्व ने तीन, सिद्धार्थ बाजपेई ने दो विकेट लिया। कृष्णा यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया ग...