कानपुर, अप्रैल 20 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता रोवर्स कप अंडर-12 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को केसीसीसी एकेडमी ने रतनलाल एकेडमी को 72 रन से हराया। जाजमऊ ​स्थित रोवर्स मैदान पर हुए मैच में केसीसीसी एकेडमी ने 25 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाए। टीम की ओर से गौरांग सिंह ने 69 रन, कृष्णा यादव ने 33 रन व इमरान खान ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में समर्थ सिंह ने दो, पीयूष पाल, लकी तिवारी, अबुल फैजल व अविराट त्रिवेदी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी रतनलाल एकेडमी की पूरी टीम 21.2 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अभय सिंह ने 25 रन बनाए। यह भी पढ़ें- एनपीएस ने जीके सिटी मांटेसरी को 10 विकेट से हराया गेंदबाजी में आरव भारद्वाज ने चार विकेट लिया। आरव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- नेक्स्ट जनरेशन ने रामपुर को...