कानपुर, मई 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सोमवार को दिवंगत वरिष्ठ अंपायर मानिक गुप्ता के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मानिक गुप्ता का निधन केसीए के सप्रू मैदान में मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले के बाद हो गया था। सोमवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने स्व. मानिक गुप्ता की पत्नी कुसुमलता गुप्ता को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान केसीए के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...