कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर। लखनऊ क्रिकेट एसोसएशन की ओर से प्रथम रा​धिका देवी स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में केसीए इलेवन ने सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन को 21 रन से हराया। इस जीत के साथ केसीए इलेवन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। लखनऊ ​स्थित सेज क्रिकेट मैदान पर हुए मैच में केसीए इलेवन ने 18 ओवर में सात विकेट पर 129 रन बनाए। टीम की ओर से ​शिबू पाल सिंह ने 28 रन, श्वेता वर्मा ने 24 रन, बबीता यादव ने 19 रन और सिद्धी सिंह ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में ज्योति बालियान ने तीन, शुभ चौधरी ने दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन की पूरी टीम 17.2 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से ​शिखा ने 46 रन, शुभ चौधरी ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में सिद्धी मिश्रा ने चार, सिद्धी सिंह ने तीन और निशा वर्मा ने दो विकेट लिया। सिद्धी...