रांची, जनवरी 16 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच आज केसीए जूनियर और केसीए टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में केसीए की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केसीए जूनियर को 6 विकेट से पराजित कर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीए जूनियर की टीम 40 ओवर में 187 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से तरुण कुमार ने 39 रन, अंकित कुमार ने 37 रन, मनीष कुमार साहू ने 31 रन तथा रुद्राक्ष ने 27 रनों का योगदान दिया। केसीए की ओर से गेंदबाजी में सतीश मुंडा, आलोक और राकेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट झटके, जबकि रोशन कुमार और अभिषेक सहदेव को एक-एक सफलता मिली। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए की टीम ने आक्रामक बल्लेबाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.