कानपुर, दिसम्बर 19 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही वुमेंस टैलेंट हंट क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में केसीए ग्रीन एकादश ने केसीए येलो एकादश को पांच विकेट से पराजित किया। टीम की जीत में माही राजपूत ने शानदार पचास रन की पारी खेली। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में केसीए येलो एकादश ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 148 रन बनाए। टीम की ओर से आयुषी सिंह ने 33 रन, कप्तान एकता सिंह ने 31 रन व सोती ठाकुर ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में वर्तिका सिंह, नंदिनी सिंह व वैष्णवी राय ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में केसीए ग्रीन एकादश ने 27.1 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से माही राजपूत ने नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली। सिमरन भाटी ने 24 रन व श्वेता वर्मा ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में निशिता गंगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.