कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रथम राधिका सिंह स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार को खेला गया। आयोजन लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन ने किया था। केसीए इलेवन ने सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन को छह विकेट से हराकर खिताब जीता। सेज क्रिकेट मैदान में खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर की टीम 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी। टीम की ओर से दिशा शर्मा और भूमि सिंह ने 30-30 रन बनाए जबकि भारती सिंह ने 21 रन का योगदान दिया। केसीए की ओर से सिद्धि मिश्रा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए इलेवन ने 22.5 ओवर में चार विकेट खोकर 126 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। शिबू सिंह पाल ने 33 रन और बबीता यादव ने 32 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। अर्चना द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.