मुरादाबाद, अगस्त 13 -- केसीएम स्कूल में गुरुवार को सावन उत्सव के उपलक्ष्य में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 300 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में आयोजित किया गया। छात्राओं ने अरेबिक, राजस्थानी, मारवाड़ी, मोरक्कन, इंडो-अरेबिक, मिनिमल और फ्लोरल डिजाइनों के माध्यम से पारंपरिक एवं आधुनिक कला का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। आकर्षक मेहंदी डिजाइनों ने निर्णायकों को भी प्रभावित किया।निर्णायक मंडल में मधुबाला त्यागी एवं रेशू अग्रवाल रहीं, जबकि कार्यक्रम के संचालन में शालिनी वैश का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि मेहंदी कला भारतीय लोक संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है और ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं की क...