केसर बांध से वृद्धा का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस
गुमला, मई 15 -- घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र के बेलागड़ा स्थित केसर बांध से पुलिस ने शुक्रवार को एक वृद्धा का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान सीता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सीता देवी आज सुबह घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की,लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर केसर बांध में तैरते हुए एक शव पर पड़ी। इसकी सूचना तत्काल परिजनों और घाघरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांध से बाहर निकलवाया।पुलिस यह भी पढ़ें- सहरसा: दो दिन से गायब युवक का मिला शव ने घटनास्थल पर शव का पंचनामा तैयार कर उसे कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।फिलहाल पुलिस मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.