नई दिल्ली, जून 2 -- गर्मी में ठंडी ड्रिंक रिफ्रेश कर देती है। लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार आप वहीं बोरिंग शरबत बनाकर पिएं और पिलाएं। एक बार ये ठंडा शाही इंदौरी दूध ट्राई करें। जिसका केसर-इलायची और ड्राई फ्रूट्स का फ्लेवर आपको खूब पसंद आएगा। बच्चे हो या घर के बड़े सबको आराम से पीने को दें और इस शाही टेस्ट को एंज्वॉय करें। शाम के टाइम बनाकर पी लिया और बच्चों को पिला दिया तो हल्की-फुल्की भूख भी शांत हो जाएगी। तो बस फटाफट नोट कर लें शाही इंदौरी मिल्क की रेसिपी।शाही इंदौरी मिल्क की सामग्री इंदौर अपने खास स्ट्रीट फूड के लिए फेमस है तो एक बार ये इंदौरी मिल्क को आप घर पर जरूर ट्राई करके देखें। इसे बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री एक लीटर गाढ़ा दूध एक कप चीनी आधा कप पानी एक मुट्ठी काजू और बादाम आठ से दस केसर के रेशे इलायची पाउडर एक चम्मच मनचाहे ड्राई फ...