दुमका, फरवरी 23 -- जरमुंडी,प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड के केसरी में अवस्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में फाल्गुन शुक्ल पंचमी तिथि पर रविवार को हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर के पुजारी सुरेश राय ने बताया कि करीब 45 हजार भक्तों ने भगवान सूर्य की विधिवत पूजा अर्चना किया। बता दें कि रविवार को संपन्न सूर्याहु पर्व को लेकर दो सप्ताह से तैयारी चल रही थी। इस मौके पर भक्तों ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना पूरी निष्ठा के साथ किया। भक्तों ने अपनी मनौती व पूर्व संकल्पित अनुसार पूजा अर्चना किया। इस दौरान करीब 700 पाठा की बलि प्रदान कराया गया। पूजा अर्चना के उपरांत भक्तों के द्वारा सूर्य मंदिर की परिक्रमा भी की गई। मान्यता है कि सूर्यदेव की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से शरीर के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है एवं नि:संतान को संतान सुख और शरीर कष्ट से भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.