दुमका, मार्च 11 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। केशरी सूर्य मंदिर परिसर में पीपल वृक्ष शुभ विवाह महोत्सव भक्ति,श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक उत्साह के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। धार्मिक रीतियों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुभ पीपलवृक्ष विवाह संपन्न हुआ। पीपल के वृक्ष को दुल्हन और बरगद के वृक्ष को दूल्हा मानकर उनका विवाह कराया गया। शुभ विवाह की इस बेला में बैंड बाजा से लेकर हल्दी, मेहंदी, कलश यात्रा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे जैसी रस्में निभाई गए। पूरे गांव के लोग बाराती और घराती बनकर शामिल हुए। कुछ श्रद्धालु वर पक्ष बने और कुछ ने वधू पक्ष की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व राज्य सभा सांसद अभयकांत प्रसाद कार्यक्रम में उपस्थित थे। पीपल विवाह महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने यहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.