लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ, संवाददाता। विजय नगर केसरी खेड़ा रेलवे फाटक के निकट सोमवार तड़के अधेड़ महिला (50) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस की सूचना पर पहुंची कृष्णा नगर पुलिस ने मृतक महिला की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया गया है। मृतका ने लाल काले रंग की साड़ी पहन रखी थी। उसके पास से किसी प्रकार का पहचान संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है।

फोन पे से निकाली रकम लखनऊ, संवाददाता। बाजारखाला कटरा खुदायार खां निवासी प्रभाकर निगम ने बताया कि 13 जून को दोपहर बाद फोन पे के जरिए उनके दो बैंक अकाउंट से दो बार में एक लाख 29 हजार रुपए साइबर जालसाजों ने ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने खाते की डिटेल या कोई ओटीपी किसी से शेयर नहीं किया था। पीड़ित ने साइबर...