लखनऊ, मई 2 -- कृष्णा नगर-केसरीखेड़ा के बीच निर्माणाधीन केसरीखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज का एक और गर्डर रविवार को रख दिया गया। इसे मिलाकर कुल चार गर्डर रखे जा चुके हैं। दो और रखे जाने हैं। गर्डर की लंचिग के लिए सेतु निगम को रेलवे की तरफ से दो घंटे का ब्लॉक मिला था। इस दौरान रेलवे और सेतु निगम के इंजीनियरों की देखरेख में कृष्णा नगर और केसरीखेड़ा की तरफ से बन चुके ब्रिज के हिस्सों पर रख दिया गया। अब इनके पहले से रखे जा चुके गर्डर से जोड़ा जाएगा। उसका बेस बनाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार शेष दो गर्डर को मौक़े पर लाकर जोड़ा जाएगा। उसके बाद उनकी लांचिंग की जाएगी। गर्डर का काम मई मध्य तक करने का लक्ष्य है। इस काम के बाद ब्रिज के डेक की पिचिंग आदि का काम पूरा किया जाएगा। मई अंत या जून के पहले सप्ताह में ब्रिज को चालू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.