लखनऊ, मई 4 -- कृष्णा नगर-केसरीखेड़ा के बीच स्थित केसरीखेड़ा रेलवे क्रासिंग पर पांचवां गर्डर सोमवार को रखा गया। अब सिर्फ एक गर्डर रखा जाना बाकी है। आखिरी और छठे गर्डर रखने के साथ ही रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों सिरे पूरी तरह से आपस में जुड़ जाएंगे। हालांकि, ट्रैफिक के लिए ब्रिज को शुरू करने में अभी 15 से 20 दिन लगेंगे। पांचवां गर्डर रखने के लिए सेतु निगम को रेलवे की ओर से दो घंटे का ब्लाक मिला था। दोपहर एक बजे रेलवे और सेतु निगम के इंजीनियरों की निगरानी में गर्डर रखा जाना शुरू किया गया। अपराह्न सवा तीन बजे तक गर्डर को रख दिया गया। सेतु निगम के अधिकारी के अनुसार दो दिन में गर्डर को पहले से रखे गए चार गर्डरों के साथ व्यवस्थित किया जाएगा। उसके बाद आखिरी और छठा गर्डर रखा जाएगा। केसरीखेड़ा रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ ब्रिज बन कर तैयार है। अब सभी गर...