लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।कृष्णानगर-केसरीखेड़ा रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की गर्डर की लांचिंग रविवार से शुरू कर दी जाएगी। रेलवे की ओर से सेतु निगम को हरी झंडी मिल गई है। लांचिंग के लिए रेलवे ने दो घंटे का ब्लाक दिया है। इस दौरान रेलवे अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ ओवरब्रिज के पिलर तैयार हो चुके हैं। उस पर डेक और क्रैश बैरियर भी बना दिया गया है। अब गर्डर का काम पूरा होते ही ब्रिज दोनों तरफ से आपस में जुड़ जाएगा। गर्डर लांचिंग के लिए पिछले दिनों रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर मुआयना किया था। कुछ तकनीकि पहलुओं में सुधार के लिए सेतु निगम से अनुरोध किया था। सुधार कार्य के बाद शनिवार को सेतु निगम और रेलवे अधिकारियों की बैठक में रविवार से गर्डर लांचिंग की सहमति बन गई। सेतु निगम के अनुसार कानपुर र...