लखनऊ, मई 7 -- कृष्णा नगर-केसरीखेड़ा के बीच केसरीखेड़ा पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का अंतिम गर्डर बुधवार को रख दिया गया है। इसके रखते ही गर्डर लांचिंग का काम पूरा हो गया। अब यहां रखे गए सभी छह गर्डरों को आपस में जोड़ने का काम किया जाएगा। केसरीखेड़ा पर अंतिम और छठवां गर्डर रखने के लिए सेतु निगम को रेलवे ने दोपहर 1.20 से अपराह्न 3.50 बजे का ब्लाक दिया था। इस दौरान रेलवे और सेतु निगम के इंजीनियरों की देखरेख में क्रेनों की सहायता से अंतिम गर्डर दोनों तरफ से बने ब्रिज पर रख दिया गया। सेतु निगम के अनुसार यहां पहले से रखे जा चुके पांच गर्डरों सहित अंतिम छठवें गर्डर को आपस में जोड़ने का काम गुरुवार से शुरू कर दिया जाएगा। मशीनों के जरिए नट-बोल्टिंग और वेल्डिंग का काम किया जाएगा। इन सब कामों में एक सप्ताह से कुछ अधिक का समय लगेगा। उसके बाद गर्डर के डेक ...