केसरीखेड़ा आरओबी पर 22 मार्च से गर्डर रखे जाएंगे
लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।कृष्णा नगर-केसरीखेड़ा के बीच स्थित रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का गर्डर पहुंचना शुरू हो गया है। मौके पर जगह की कमी के कारण इन्हें टुकड़ों में लाया जा रहा है। यहीं पर उसे जोड़ा जाएगा। इन्हें 22 मार्च से लगाना शुरू कर दिया जाएगा। यह काम 26 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। उसके बाद बचे शेष कामों को पूरा कर 15 अप्रैल तक आवाजाही के लिए पुल को खोल दिया जाएगा।कृष्णानगर और केसरीखेड़ा की तरफ से ब्रिज बनाया जा चुका है। रेलवे लाइन पर 52.9 मीटर का गर्डर रखने के बाद पुल के दोनों हिस्से आपस में जुड़ जाएंगे। निर्माण कार्य स्थल पर जगह नहीं है, इसलिए गर्डर को 12 टुकड़ों में लाया जाएगा। रविवार की देर शाम को दो और सोमवार को दो गर्डर पहुंच चुके हैं। शेष गर्डर चार दिन में पहुंच जाएंगे। सेतु निगम के अधिकारियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.