मोतिहारी, अगस्त 2 -- केसरिया, निज संवाददाता। उत्तर बिहार का प्रसिद्ध तीर्थस्थल केसरनाथ महादेव मंदिर से चोरों ने दानपात्र की चोरी कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई, जब मंदिर के संचालक सुधांशु रंजन नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर में रखा दानपात्र गायब है। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना केसरिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला, जिससे चोर की पहचान हुई। सीसीटीवी के आधार पर हेमंत कुमार नामक चोर को 1800 रुपए के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दूसरे चोर के रूप में गोलू कुमार की पहचान की है। मंदिर के संचालक सुधांशु रंजन ने बताया कि...