वाराणसी, सितम्बर 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी कॉलेज ने गुरुवार को अपने संस्थापक राजर्षि उदय प्रताप सिंह जूदेव को परंपरागत तरीके से याद किया। कॉलेज सभागार में आयोजित 176वें जयंती समारोह में राजर्षि की दूरदर्शिता और विचारों को नमन किया गया।

जयंती समारोह का आयोजन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि वर्ष 1909 में राजर्षि उदय प्रताप सिंह जूदेव ने संस्थान की स्थापना कर पूर्वांचल में शिक्षा की ज्योति प्रज्ज्वलित की। 125 वर्ष से अधिक की गौरवशाली विरासत वाला यूपी कॉलेज अनेक उपलब्धियों और उतार-चढ़ावों का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, शोध, सामाजिक योगदान, रैंकिंग और नामांकन में प्रगति ही राजर्षि को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हु...