भागलपुर, अगस्त 1 -- सुल्तानगंज (भागलपुर), निज संवाददाता श्रावणी मेला में सुल्तानगंज सहित कांवरिया मार्ग केसरियामय हो गया है। चारों ओर बोल बम के नारे गुंजायमान हो रहे हैं। बाबाधाम के लिए कांवरिया अनवरत जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- साल दर साल बढ़ती जा रही श्रावणी मेला की छटाश्रावणी मेला का नजारा श्रावणी मेला प्रारंभ होते ही यहां का नजारा बदल गया है। यहां की दुकानें 24 घंटे खुली रहती हैं। दुकानदार मेला के दौरान अपनी दुकान की चाबी भूल जाते हैं। कांवर यात्रा में न कोई राजा है और न कोई रंक। सब के सब बम बनकर एक-दूसरे के हौसले को बढ़ाते खाली पैर कंधे पर कांवर लिए बोल बम करते बाबाधाम की ओर बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- रिमझिम फुहार के बीच शिवभक्ति की डगर पर बढ़ रहे हैं कांवरियागंगा का जलस्तर और प्रशासन की व्यवस्थाएं गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। अजगैवीनाथ घा...