मोतिहारी, जनवरी 1 -- केसरिया , निज संवाददाता । बिजधरी थाना क्षेत्र के डिलिया चट्टी वार्ड संख्या 14 के शंकर राय (63) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि शंकर राय अपने घर से शौच करने के लिए निकले थे। जैसे ही सड़क किनारे पहुंचे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...