मोतिहारी, मार्च 18 -- केसरिया,निज संवाददाता। केसरिया थाना क्षेत्र के डाक कर्मी से हुई लूट कांड का पुलिस ने भंडाफोड़ कर लिया है। केसरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि कांड का भंडाफोड़ करते हुये कांड में लूटी गई मोबाइल एवं पोस्ट ऑफिस का दस्तावेज पहले ही बरामद किया जा चुका था । गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त बब्लू कुमार 20 शम्भुचक थाना कल्याणपुर जिला पूर्वी चंपारण के पास से लूटी हुई 5500 रुपये व उत्कर्ष कुमार का आईडी कार्ड बरामद कर लिया गया है। बीजधरी थानाध्यक्ष ने बताया कि बीजधरी से सीएसपी संचालक से लुट मामले में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया हैं । अन्य अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.