केसरिया में जलाभिषेक के लिए उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
मोतिहारी, अगस्त 24 -- केसरिया, निज संवाददाता। उत्तर बिहार के प्रसिद्ध केसरनाथ महादेव मंदिर में सावन मास की अंतिम सोमवारी को लगभग 75 हजार के करीब शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। पूरे केसरिया क्षेत्र में दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंदिर का पट रात्रि दो बजे खुलते ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर से करीब 500 मीटर दूर तक लंबी कतार लगी रही। भीड़ एवं धूप के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और वे पूरी श्रद्धा के साथ अपनी बारी का इंतजार करते रहे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: उगना महादेव: भक्तों की भीड़ उमड़ी मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी। इस बार भी श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.