मोतिहारी, मार्च 12 -- केसरिया,निस। तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।इसके लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है।इस बार 21, 22 व 23 मार्च को महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। एसडीओ शिवानी शुभम ने बताया कि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। आयोजन के पहले दिन 21 मार्च को सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका मालिनी अवस्थी और गायक कुमार सत्यम अपनी प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन 22 मार्च को कवि सम्मेलन के साथ रंगोली, पेंटिंग व अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.