फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर में नवसंवत्सर के पावन अवसर पर भव्य विराट हिंदू यात्रा निकाली गई। गंगादरवाजा स्थित शिवाला भवन से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भगवा ध्वजों से पटे रास्ते और देशभक्ति के गीतों और भगवान के भजनों ने पूरे नगर को राममय कर दिया।यात्रा का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा और ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे ने भारत माता और राम दरबार के स्वरूपों की आरती उतारी। जिसके बाद केसरिया ध्वज लहराते हुए युवाओं का जत्था आगे बढ़ा। करीब चार किलोमीटर लंबी इस यात्रा में घुड़सवार रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वरूपों ने लोगों में जोश भर दिया। भारत माता की झांकी ने श्...