मोतिहारी, फरवरी 17 -- केसरिया, निज संवाददाता। स्टेट हाइवे 74 पर केसरिया खजुरिया पथ में पंसलवा चौक के समीप सोमवार को बाइक की ठोकर से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। वह नयागांव के रहने वाले थे। घटना के बाद बाइक सवार युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि भिलाई स्टील प्लांट से सेवानिवृत्त प्रमोद कुमार घर से पैदल पानशाला चौक जा रहे थे। इसी दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। ग्रामीणों के सहयोग से घायल अवस्था में उन्हें केसरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देख कर उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मोतिहारी ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.