केसरनाथ मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
मोतिहारी, अगस्त 2 -- केसरिया, निसं । सावन मास की प्रथम सोमवारी को उत्तर बिहार के प्रसिद्ध बाबा केसरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे लेकर मंदिर प्रशासन व स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रद्धालु अरघा के माध्यम से बाबा केसरनाथ का जलाभिषेक करेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ पूजा-अर्चना करने में सुविधा होगी। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है। यह भी पढ़ें- Supaul News: भीमशंकर महादेव मंदिर में पहली बार अलग-अलग द्वार से प्रवेश व निकास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.