गया, मार्च 22 -- केसपा गांव स्थित लोक आस्था के महाकेंद्र मां तारा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र को नारी शक्ति के पूजन का पर्व माना जाता है, जहां भक्तगण श्रद्धा और भक्ति के साथ माता की आराधना में लीन हैं। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ हवन कुंड में विधिवत हवन किया जा रहा है। यहां स्थित हवन कुंड को लेकर श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था है। यह अलौकिक कुंड आज तक कभी भरा नहीं है, और अपने भीतर कई अलौकिक रहस्य समेटे हुए है। माता के दर्शन के बाद श्रद्धालु गांव में स्थापित भगवान बुद्ध की आदमकद प्रतिमा, गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु व भगवान सूर्य की प्रतिमा के दर्शन भी कर रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है। नवरात्र के अवसर पर मंदिर के आसपास अस्थायी दुकानों की भी सजावट हो गई है, जहां पूजन सामग्री,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.