केसपा के बधार से स्टार्टर की चोरी
गया, अप्रैल 5 -- इन दिनों टिकारी के केसपा इलाके में खेतों से मोटर चोरी की सिलसिला जारी है। चोर के बढ़ते आतंक से किसान चिंतित और परेशान है। शनिवार की रात केसपा गांव के किसान सह आर्युवेद चिकित्सक कविंद्र केशव के खेत से चोरों ने स्टार्टर सहित अन्य उपकरणों को चुरा लिया। उन्होंने अलीपुर थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराया है। इसके पहले पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुबोध शर्मा के खेत से चोरों ने स्मर्सेबल मोटर को चुरा लिया था। इस प्रकार की लगातार घटना से इस क्षेत्र के किसान खास चिंतित है। किसानों ने स्थानीय पुलिस से क्षेत्र में पुलिस गश्ती तेज करने की मांग की है। ताकि,चोरी की घटना रूक सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.