बक्सर, अगस्त 20 -- पेज-05 के लिए नावानगर, एक संवाददाता। कृषि विभाग के निर्देशानुसार केसठ प्रखंड में बीएओ के नेतृत्व में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य विगत 16 अगस्त से चल रही है। सर्वेक्षण के माध्यम से खेतों में लगाई गई फसलों की वास्तविक स्थिति का डिजिटल एवं वैज्ञानिक तरीके से अभिलेखन किया जा रहा है।

डिजिटल क्रॉप सर्वे के लाभ डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत खेतों में जाकर फसल का फोटो, फसल का प्रकार, क्षेत्रफल तथा अन्य आवश्यक विवरण डिजिटल माध्यम से दर्ज किए जा रहे है। इससे खेत एवं फसल से संबंधित आंकड़ों का एक सटीक और पारदर्शी डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। इस डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को भविष्य में अनेक योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शी एवं सुगम तरीके से मिलने में सहायता मिलेगी। फसल एवं भूमि से संबंधित अद्यतन डिजिटल आंकड़े उपलब्ध होने से कृषि योजना...