हजारीबाग, मार्च 28 -- चौपारण, प्रतिनिधि। पाण्डेयबारा पंचायत अंतर्गत केसठ गांव में केसठ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व मुखिया प्रत्याशी सुनीता देवी ने फीता काटकर किया। मुख्यतिथि ने बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता सिखाते हैं। उन्होंने स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताया।समाजसेवी जीतू यादव और सुनीता देवी के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजको ने बताया कि विजेता टीम को 51,000 रुपये एवं ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 35,000 रुपये एवं ट्रॉफी दी जाएगी। उद्घाटन मुकाबला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.