आरा, फरवरी 14 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर-सरैया मुख्य मार्ग पर सकुचाही नदी पुल के पास 12 फरवरी की शाम हुई छिनतई की घटना में पीड़ित ने तीन से चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला गांव निवासी शुभम सिंह सेमरिया बाजार स्थित अपनी दुकान बंद कर गुरुवार की शाम करीब आठ बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से दो बाइक पर सवार तीन-चार झपट्टामारों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने उनकी गर्दन से सोने का लॉकेट और बैग जबरन छीन लिया। बैग में करीब 50 हजार रुपये नगद, दो मोबाइल फोन व अन्य जरूरी सामान थे। घटना के बाद इलाके में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर पुलिस गश्ती वाहन की आवाजाही कम रहती है, जिससे असामाजिक त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.