केशोपुर मध्य विद्यालय में आरबीएसके टीम ने की बच्चों की स्वास्थ्य जांच
जमुई, सितम्बर 2 -- झाझा । निज प्रतिनिधि झाझा प्रखंड अंतर्गत केशोपुर मध्य विद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्त्रम (आरबीएसके) की टीम द्वारा कक्षा छह, सात एवं आठ के 167 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान टीम के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने विद्यालय में पहुंचकर बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जांच की। जांच टीम का नेतृत्व डॉ नौशाद द्वारा किया गया।इस दौरान मुफ्त दवाई दी गई साथ ही हेल्थ कार्ड भी बनाया गया।जांच के दौरान बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य स्थिति, शारीरिक समस्याओं सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य मानकों की जानकारी ली गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार लेने, साफ-सफाई का ध्यान रखने तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य की देखभाल करने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी। मौके पर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.