बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड की केशोपुर पैक्स में किसानों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सवा सौ से अधिक किसान शामिल हुए। पैक्स अध्यक्ष रामलखन प्रसाद सिंह ने बताया कि कृषि विभाग आईएफसीओ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी रितेश कुमार ने किसानों को नैनौ यूरिया व नैनो डीएपी खाद की गुणवत्ता व प्रयोग विधि के बारे में जानकारी दी। किसानों को खरीफ के साथ दलहल और तिलहन की वैज्ञानिक विधि से खेती करने का गुर सिखाया गया। पैक्स के माध्यम से किसानों को खाद, कीटनाशक आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर में किसान शोभी यादव, सोहराय महतो, ओमप्रकाश, मुन्ना कुमार, अनिल सिंह आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...