लखनऊ, जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। इस बार तो डिप्टी सीएम ने सपा को नसीहत ही दे डाली। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया कि सपाइयों को अपने 'बहादुर' से पार्टी का नाम बदलकर 'मदरसावादी पार्टी' रखने की मांग करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री मौर्य ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, "हिंदुओं की आस्था को व्यापार बताने का दुस्साहस करने वाले सपा बहादु अखिलेश यादव ने सही मायने में मुस्लिम, मस्जिद और मदरसों को अपने वोट का बाज़ार बना रखा है। सपाईयों को अपने बहादुर से समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर 'मदरसावादी पार्टी' रखने की मांग करनी चाहिए।" हिंदुओं की आस्था को व्यापार बतान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.